Posts

Showing posts from December, 2019

Life

कहते है जीवन चलने का नाम, चलते रहो सुबह शाम। दरअसल क्या यही असल जिंदगी के मायने है जहाँ भागती दौड़ती जिंदगी ही असल जिंदगी जीने का तरीका है ? आगत ऐसा यो ये सिर्फ मन की फ़ितरत है जिंदगी की नही। मन बेचें रहता है जो दौड़ सकता है पर जिंदगी नही। जिंदगी एक जिंदा दिली है जो घड़ी की सुई की तरह टिक टिक करकर चलती है। दिल की धड़कनों से जुड़ी होती है। हर धड़कन जिंदगी को जीना सिखाती है। ये धड़कती सुई घबराई तो मानो जिंदगी घबराई और आपने देखा भी होगा हड़बड़ाहट में लिया फैसला जिंदगी भी बदल देता है। इसलिए जिंदगी जिंदा दिली से जीने के लिए दिल से जीना चाहिए। ये कर लिया मतलब जिंदगी जी ली।